नर्मदापुरम्, भोपाल, रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर, उज्जैन और इंदौर संभागों में भी किसानों ने कराया पंजीयन
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा की खरीद के लिए कुल 8 लाख 76 हजार 7 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें धान के लिए 8 लाख 68 हजार 214, ज्वार के लिए 2 हजार 39 और बाजरे के लिए 7 हजार 694 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसानों का पंजीयन एग्री स्टेक आईडी के माध्यम से किया गया, जिसमें उनके सभी खसरे शामिल हैं। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा की खरीद के लिए 1100 से अधिक पंजीयन केंद्र बनाए गए थे।
