सागर जिले की देवरी थाना पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी कमर के पीछे दाईं ओर से एक लोहे की देशी पिस्टल बरामद हुई, जिसमें एक खाली मैगजीन लगी हुई थी। पुलिस ने पिस्टल को जब्त कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। यह गिरफ्तारी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हुई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि स्थायी वारंटी अतुल पटेल, जो मूल रूप से ग्राम लिंगा पिपरिया, थाना करेली, जिला नरसिंहपुर का रहने वाला है और वर्तमान में कुसुम बिहार कॉलोनी, देवरी बायपास रोड पर राकेश साहू के मकान के सामने बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने वहां हुलिये से मिलते- जुलते व्यक्ति की पहचान की और उससे पूछताछ की। व्यक्ति ने अपना नाम अतुल पिता महेंद्र पटेल बताया और अपनी उम्र 28 वर्ष बताई। पुलिस ने तत्काल उसकी तलाशी ली, जिसके दौरान उसकी कमर के पीछे दाईं ओर से एक देशी पिस्टल बरामद हुई। देवरी थाना प्रभारी कपिल लाक्षाकार ने बताया कि आरोपी अतुल पटेल एक स्थायी वारंटी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ जारी वारंट की तामील कराई।
समाचार
सागर जिले में बड़ी कार्रवाई: स्थायी वारंटी अवैध पिस्टल संग धराया, देवरी पुलिस ने दबोचा
18 अक्टूबर 2026 को 11:52 pm बजे

सागर जिले में बड़ी कार्रवाई: स्थायी वारंटी अवैध पिस्टल संग धराया, देवरी पुलिस ने दबोचा
साझा करेंWhatsApp
