मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत 23 अक्टूबर को जनपद पंचायत जैतहरी की ग्राम पंचायत फुनगा में एक शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का निवारण करेंगे। शिविर के दौरान CM हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, क्षेत्र के शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों और राशन दुकानों सहित अन्य संस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। यह आयोजन कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशानुसार हो रहा है।
समाचार
जन-विश्वास अभियान के तहत फुनगा में लगेगा शिविर
22 अक्टूबर 2026 को 11:08 pm बजे
