इंदौर से दाहोद तक रेलवे लाइन का काम अंतिम चरण में है और स्टेशन भी तैयार हो चुके हैं। अब इन स्टेशनों पर यात्री स्थानीय लोककला और संस्कृति की झलक भी देख सकेंगे। धार से दाहोद तक आदिवासी अंचल के स्टेशनों पर आदिवासी लोककलाएं प्रदर्शित की जाएंगी। इसके लिए वॉल पेंटिंग का काम स्थानीय कलाकारों को सौंपा गया है, जो दीवारों को रंगों से संवारने में जुटे हैं।
समाचार
आदिवासी कला से सजेंगे इंदौर-दाहोद के स्टेशन
15 अक्टूबर 2026 को 11:22 pm बजे
