इंदौर में जलसंकट के बीच नगर निगम लोगों को पानी बचाने की हिदायत दे रहा है, लेकिन उसकी अपनी जल प्रबंधन व्यवस्था सवालों के घेरे में है। गुरुवार को जलसंकट से निपटने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बैठक कर रहे थे, तभी शहर के बायपास पर नर्मदा लाइन फूट गई। बंगाली चौराहे से बायपास के बीच अचानक नर्मदा लाइन में हुए लीकेज से 20 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा उठने लगा। जब लाइन फूटी, तब बंगाली कॉलोनी क्षेत्र की टंकी लाइन से भरी जा रही थी। नर्मदा का बहाव इतना तेज था कि सड़क पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया और ट्रैफिक जाम हो गया। नर्मदा कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद सप्लाई रोकी गई, जिससे पूर्वी क्षेत्र की टंकियां नहीं भर पाईं।
समाचार
इंदौर में बैठक के दौरान फूटी नर्मदा लाइन, लाखों लीटर पानी बहा
15 अक्टूबर 2026 को 11:22 pm बजे
