करीब 50 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में आरोपी दंपती की पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ गई है। सोमवार को तीन दिन की रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड मांगी थी। लेकिन कोर्ट ने दो दिन की रिमांड मंजूर की है। अब दोनों आरोपी 25 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर रहेंगे। इस दौरान पुलिस ठगी के नेटवर्क, पैसों के लेनदेन और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करेगी। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि पहले तीन दिन की रिमांड के दौरान आरोपी दंपती से पूछताछ की गई है। अब जांच के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि करीब 50 करोड़ रुपए की रकम किन-किन माध्यमों से जुटाई गई। इसके बाद यह रकम कहां-कहां ट्रांसफर की गई। ठगी की रकम के इस्तेमाल और नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी। जांच में अब बैंकिंग ट्रांजैक्शन पर भी फोकस किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, ठगी से जुड़े बैंक कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस संबंधित बैंक खातों और उनमें हुए लेनदेन का रिकॉर्ड खंगालेगी।
समाचार
करोड़ों की ठगी: आरोपी दंपती की रिमांड दो दिन बढ़ी
23 नवंबर 2026 को 10:46 pm बजे

करोड़ों की ठगी: आरोपी दंपती की रिमांड दो दिन बढ़ी
