घायलों से मिले मुख्यमंत्री, दिया मदद का भरोसा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोटा में हुई मिनी बस दुर्घटना के घायलों और ग्वालियर से एयरलिफ्ट किए गए मरीजों से मिलने के लिए एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) भोपाल पहुंचे। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए मरीजों और कोटा में शीतला माता मंदिर के पास हुई दुर्घटना के पीड़ितों से भेंट की तथा उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एम्स भोपाल के डॉक्टरों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति, चल रहे इलाज और दवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने घायलों के परिजनों से भी बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
