प्रश्नोत्तरी, नाटक और पोस्टर प्रतियोगिता से पोलियो उन्मूलन का संदेश, मेडिकल कॉलेज में हुआ आयोजन
मानसरोवर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में विश्व पोलियो दिवस पर बाल रोग विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी, नाटक और पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से पोलियो उन्मूलन और नियमित टीकाकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का विषय 'एक पोलियो मुक्त विश्व के लिए मिलकर प्रयास' था। संस्थान की सीएमडी मंजुला तिवारी और सीईडी गौरव तिवारी के मार्गदर्शन में दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। डॉ. प्रिया गोगिया ने विश्व पोलियो दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए जनजागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया।
