प्रशासन की उपेक्षा से धरोहर की पहचान धूमिल पड़ रही है
जबलपुरुर में स्थित विश्व प्रसिद्ध बैलेंसिंग रॉक, जो अपनी अनूठी प्राकृतिक संरचना के लिए जानी जाती है, इन दिनों अतिक्रमण के गंभीर खतरे का सामना कर रही है। जिला प्रशासन और पुरातत्व विभाग की उपेक्षा के चलते इस धरोहर की पहचान धूमिल पड़ रही है। बुधवार को जबलपुर के सामाजिक संगठनों ने पर्यटन विभाग के समक्ष विरोध दर्ज कराते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बैलेंसिंग रॉक को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया, तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पर्यटन विभाग के सामने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि जिला प्रशासन, पुरातत्व विभाग और पर्यटन विभाग मिलकर भी इस प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। व्यापार, उद्योग और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों ने भी इस अनदेखी पर चिंता व्यक्त की है, क्योंकि उनका मानना है कि इससे जबलपुर का पर्यटन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

