मंडल में कालिदास के साहित्य को आज के जीवन की चुनौतियों से जोड़ने वाली चर्चा हुई। महाकवि कालिदास का साहित्य केवल काव्य और सौंदर्य तक सीमित नहीं है। इसमें आधुनिक जीवन की चुनौतियों से निपटने के सूत्र भी मौजूद हैं। निर्णय लेने, समस्या का समाधान खोजने, तनाव से निपटने और बेहतर संवाद जैसे जीवन कौशल का उल्लेख कालिदास ने अपनी रचनाओं में हजारों साल पहले ही कर दिया था। रविवार को 68वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह के अंतर्गत राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें विद्वानों ने कालिदास के साहित्य की इसी वैश्विक प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे। वैश्विक परिवेश में कालिदास विषय पर आयोजित संगोष्ठी के पहले सत्र में गुजरात के पोरबंदर से आए डॉ. स्नेहल जोशी ने बोला। उन्होंने मेघदूत के संदर्भ में संबोधनों की काव्यात्मक विशेषताओं को समझाया। कालिदास समारोह में सोमवार को सुबह 10 बजे राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का दूसरा सत्र होगा। इसकी अध्यक्षता महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. शिवशंकर मिश्र करेंगे। शाम 4.30 बजे पद्मश्री वि. वाकणकर स्मृति व्याख्यान होगा। इसमें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रो. हरिराम मिश्र मुख्य अतिथि और प्रो. अरुण रंजन मिश्र मुख्य वक्ता रहेंगे। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज अध्यक्षता करेंगे। प्रो. शैलेन्द्र कुमार पाराशर विशिष्ट अतिथि रहेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बंदना फिल्म्स एंड इंटरटेनमेंट की ओर से बिन्दु दारा सिंह द्वारा प्रस्तुत महाकाल द प्ले का मंचन किया जाएगा। इसके साथ आयोजन में संस्कृत और भारतीय संस्कृति पर जारी डाक टिकट भी दिखाए जाएंगे। संगोष्ठी के साथ महाकवि कालिदास और संस्कृत विषय पर जारी डाक टिकटों की प्रदर्शनी लगाई गई। भोपाल के डीआर ने इस प्रदर्शनी का संयोजन किया। प्रदर्शनी में 1959 से 2024 तक जारी कई महत्वपूर्ण डाक टिकट और पोस्टकार्ड प्रदर्शित किए गए।
समाचार
कालिदास साहित्य में आज की चुनौतियों का समाधान
23 नवंबर 2026 को 10:46 pm बजे
