उज्जैन में लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को तराना थाना क्षेत्र की नैनावद पुलिस चौकी पर पदस्थ एएसआई मोहनलाल मालवीय के लिए रिश्वत लेते चाय दुकान संचालक जितेंद्र सिंह देवड़ा को 6 हजार रुपए के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है। एएसआई मोहनलाल मालवीय ने शिकायतकर्ता से सीधे पैसे लेने के बजाय चाय दुकान संचालक के माध्यम से रिश्वत मंगवाई थी। यह तरीका अपनाकर उन्होंने अपने आप को सीधे लेन-देन से दूर रखने की कोशिश की। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार ग्राम गोलवा निवासी ईश्वर राजोरिया ने 25 नवंबर को लोकायुक्त एसपी विनोद कुमार दीक्षित से शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने पूरे मामले की जानकारी दी थी। आरोप है कि एएसआई मोहनलाल मालवीय ने ईश्वर राजोरिया के परिवार की महिला और युवती को कथित झूठे अपराध में जेल नहीं भेजने के एवज में 10 हजार रुपए मांगे थे।
समाचार
परिवार को जेल से बचाने के नाम पर मांगी रिश्वत, चाय दुकान संचालक पकड़ाया
26 नवंबर 2026 को 11:23 pm बजे
