दमोह में महिला की मौत, पति पर जलाकर मारने का आरोप, मायके पक्ष का जाम
दमोह जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव की 25 वर्षीय नीता लोधी की बुधवार को जबलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति रामसिंग लोधी और चाचा ससुर रघुराज लोधी पर गर्म चाय डालकर जलाने का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने मड़ियादो-फतेहपुर मार्ग पर करीब एक घंटे तक चक्काजाम किया। झुलसने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती। मृतका के चाचा सुरेंद्र लोधी ने बताया कि 11 अक्टूबर की सुबह रामसिंग लोधी और रघुराज लोधी ने नीता पर गर्म चाय डाल दी थी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई थी।
