वीडियो जारी कर दी जानकारी
हिंदुत्व वक्ता उपदेश राणा ने उज्जैन जिले के तराना में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने से पहले जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें वॉट्सऐप कॉल के जरिए धमकी दी गई और तराना के कार्यक्रम में नहीं आने के लिए कहा जा रहा है। राणा ने गोली मारने की धमकी मिलने की बात भी कही। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। तराना की बजरंग कॉलोनी स्थित स्टेडियम में बुधवार, 21 अक्टूबर को महाराजा दशहरा उत्सव समिति की ओर से रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इस आयोजन में गुजरात से उपदेश राणा के शामिल होने का कार्यक्रम है। आयोजन में रावण दहन के साथ आतिशबाजी भी होगी। समिति के अनुसार, कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उपदेश राणा ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजक कई दिनों से तैयारियां कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसका प्रचार भी किया जा रहा है। इसी दौरान उन्हें कार्यक्रम में नहीं आने के लिए लगातार धमकियां मिलने लगीं। राणा के मुताबिक, बुधवार को भी उन्हें धमकी मिली। उन्होंने दावा किया कि वॉट्सऐप कॉल पाकिस्तान के मोहम्मद नाम के व्यक्ति की ओर से आया था। उन्होंने पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना देने की बात कही और कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। राणा ने उज्जैन संभाग के माकड़ोन क्षेत्र में पहले भी धमकियां मिलने और उनकी गाड़ी का पीछा किए जाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उपदेश राणा, जो सनातन संघ भारत के चेयरमैन हैं, ने अपने दो साथियों की हत्या होने का भी जिक्र किया। उन्होंने प्रशासन से मौजूदा मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। राणा सार्वजनिक रूप से हिंदुत्व और सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और बयानों के जरिए उनकी पहचान बनी है। तराना के दशहरा कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी प्रस्तावित है। राना ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। इसमें गुजरात से उपदेश राणा के शामिल होने का कार्यक्रम है। उपदेश राणा सनातन संघ भारत के चेयरमैन हैं।
