गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ को थप्पड़ मारने की घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का असर बुधवार को जयाआरोग्य अस्पताल समूह की ओपीडी पर दिखाई दिया। सीनियर डॉक्टरों की तैनाती के बावजूद मरीजों को कई विभागों में जांच और परामर्श के लिए परेशान होना पड़ा। कहीं जांच कक्ष बंद थे तो कहीं मरीज डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। दोपहर करीब एक बजे सीएसपी रोबिन जैन और डीन डॉ. धाकड़ जूनियर डॉक्टरों से चर्चा करने पहुंचे। सकारात्मक बातचीत के बाद जूडा ने हड़ताल स्थगित कर दी, जिससे मरीजों को कुछ राहत मिली। अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे मरीजों को कई कक्षों पर ताले लगे मिले। चार शहर का नाका निवासी अजय वर्मा कान की समस्या दिखाने पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने बताया कि उनकी जांच नहीं की गई। मरीजों को उपचार नहीं मिलने की शिकायत पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने ओपीडी का जायजा लिया। उन्होंने सर्जरी, नेत्र रोग और गायनिक सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया।
समाचार
डीन को थप्पड़ मारने के विरोध में जूडा की हड़ताल, जयारोग्य अस्पताल में मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
22 अक्टूबर 2026 को 11:08 pm बजे

डीन को थप्पड़ मारने के विरोध में जूडा की हड़ताल, जयारोग्य अस्पताल में मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
साझा करेंWhatsApp
