नीतू गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ जांच शुरू की है
भोपाल के नादान घाट पर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शासकीय माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक रामबिलास की मौत हो गई। बाइक पर सवार स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष नीतू गंभीर रूप से घायल हो गईं। रामबिलास सीहोर निवासी हीरालाल के बेटे थे। नीतू प्रज्ञा स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष हैं और रामस्वरूप की पत्नी हैं। दोनों मध्यान्ह भोजन की राशि से जुड़े काम के लिए भोपाल आए थे। काम पूरा करके गांव लौटते समय नादान घाट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर चोटों के कारण रामबिलास की मौत हो गई। नीतू को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नंदगांव रेफर किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
