समाचार
भोपाल में 8 बसों में लगी भीषण आग
भोपाल में 8 बसों में लगी भीषण आग
Opening page
Preparing your workspace...
भोपाल के आईएसबीटी बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें एक बस से शुरू होकर आसपास खड़ी अन्य बसों तक फैल गईं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कुल 8 बसों में आग लगी, जिनमें नागपुर, अहमदाबाद और सूरत रूट की बसें शामिल थीं। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में करीब 4 से 5 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के बाद आईएसबीटी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। खाली खड़ी ये बसें बालाघाट, सिवनी, इंदौर सहित अन्य रूटों पर जाने वाली थीं। घटना के समय किसी भी बस में यात्री सवार नहीं थे। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वर्मा ट्रेवल्स के मालिक दीपक वर्मा ने बताया कि आग शुरुआत में 2 से 3 बसों में लगी थी, जो तेजी से फैल गई। दीपक वर्मा के अनुसार, इस हादसे में लगभग 4 से 5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही 15 से 20 मिनट के भीतर दमकल की 20 गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गईं। लगभग 15 से 20 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाने का काम किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया