भोपाल के द अर्थशास्त्र विभाग, द भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साइंसेस (बीएसएसएस) कॉलेज के 50 विद्यार्थियों ने ग्राम पर्यटन खारी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस एक दिवसीय प्रवास के दौरान, उन्होंने ग्रामीण जीवनशैली, स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानने का अवसर प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने ग्राम पर्यटन और होमस्टे से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आ रहे बदलावों और रोजगार की संभावनाओं का गहन अध्ययन किया। स्थानीय निवासी अर्जुन गौर ने बताया कि विद्यार्थियों ने गांव के होमस्टे में रात्रि विश्राम किया और प्राकृतिक वातावरण में ट्रैकिंग का आनंद लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत और सरकारी स्कूल का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। यह भ्रमण विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के व्यावहारिक पहलुओं को समझने में सहायक सिद्ध हुआ। भ्रमण के दौरान, विद्यार्थियों ने बैलगाड़ी की सवारी का अनुभव लिया, जो पारंपरिक परिवहन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके साथ ही, उन्होंने चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाकर पारंपरिक शिल्प की बारीकियों को सीखा।
समाचार
बीएसएसएस कॉलेज के 50 विद्यार्थी ग्राम पर्यटन खारी पहुंचे
25 अक्टूबर 2026 को 11:53 pm बजे
