पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) द्वारा 48वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस-2026 का आयोजन आगामी 25 से 27 दिसंबर 2026 तक भुवनेश्वर में किया जाएगा। PRSI भुवनेश्वर चैप्टर की मेजबानी में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की थीम ‘नवगुंजरा – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में ’ होगी। सम्मेलन में संस्कृति, मीडिया कौशल विकास, जनसंचार, नैतिकता, उभरता भारत, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रतिष्ठा प्रबंधन और आत्मनिर्भर भारत जैसे विभिन्न विषयों पर केंद्रित व्याख्यान एवं विचार-विमर्श आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन में संचार प्रतिनिधि, सरकारी कर्मचारी, आईटी, कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) एवं मार्केटिंग विशेषज्ञ, शिक्षाविद, पत्रकार, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि, जनसंचार एवं के विद्यार्थी तथा डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल्स सहित संबंधित क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हो सकेंगे। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक तथा भोपाल चैप्टर के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने बताया कि यह सम्मेलन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के बीच मानव बुद्धिमत्ता, तकनीक, रचनात्मकता, नैतिकता, सांस्कृतिक समझ और संवेदनशीलता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर केंद्रित होगा। सम्मेलन की थीम ‘नवगुंजरा – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में ’ रखी गई है, जो ओडिशा की प्रसिद्ध सांस्कृतिक पहचान ‘नवगुंजरा’ से प्रेरित है। यह पहचान विभिन्न रूपों और तत्वों के एक साथ मिलकर एक समग्र स्वरूप बनाने का प्रतीक है। इस दौरान, तकनीक आधारित संचार के दौर में विश्वास, विश्वसनीयता और सकारात्मक प्रतिष्ठा निर्माण में जनसंचार की भूमिका पर भी विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि एक साथ आकर ज्ञान और अनुभव का आदान-प्रदान करेंगे।
समाचार
भुवनेश्वर में 48वीं पीआरएसआई कॉन्फ्रेंस
22 अक्टूबर 2026 को 11:08 pm बजे
