मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जिला पंचायत स्थित उद्यम प्रशिक्षण केन्द्र में सात दिवसीय स्व-सहायता समूह की महिलाओं का उद्यम सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बीएस सोलंकी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर गुरुवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस सात दिवसीय प्रशिक्षण में आगर, बड़ौद, सुसनेर और नलखेड़ा विकासखण्ड की चयनित कुल 40 महिलाएँ उद्यम सखी का कौशल उन्नयन प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत ये महिलाएँ उद्यम सखी के रूप में अपने विकासखण्ड क्षेत्र के ग्रामों में आजीविका मिशन से जुड़कर कार्य करेंगी।
समाचार
जिला पंचायत में शुरू हुआ सात दिवसीय उद्यम सखी प्रशिक्षण, 40 महिलाएँ होंगी प्रशिक्षित
22 अक्टूबर 2026 को 11:08 pm बजे

जिला पंचायत में शुरू हुआ सात दिवसीय उद्यम सखी प्रशिक्षण, 40 महिलाएँ होंगी प्रशिक्षित
साझा करेंWhatsApp
