विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के 4 बजे भस्म आरती हुई। मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान महाकाल का दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर भगवान को हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद जटाधारी भगवान महाकाल का मस्तक रजत चंद्र, भांग और चंदन से सजाया गया। गुलाब के फूलों की माला अर्पित कर रजत मुकुट और त्रिपुंड से श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढंककर महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई। इसके बाद भगवान महाकाल का भांग, ड्रायफ्रूट और आभूषणों के साथ राजा स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला धारण कराई गई। सुगंधित पुष्पों से बनी मालाओं से भी सजाया गया। इसके बाद फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि भस्म अर्पित होने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।
समाचार
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के 4 बजे हुई भस्म आरती में भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक हुआ और उन्हें भांग, ड्रायफ्रूट व रजत मुकुट से राजा स्वरूप में सजाया गया
26 नवंबर 2026 को 11:23 pm बजे

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के 4 बजे हुई भस्म आरती में भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक हुआ और उन्हें भांग, ड्रायफ्रूट व रजत मुकुट से राजा स्वरूप में सजाया गया
साझा करेंWhatsApp
