दमोह जिले ने एस-4 असेसमेंट में 81 अंक प्राप्त कर राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन में किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में, 22 अक्टूबर को मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अध्यक्षता में भोपाल में राज्य स्तरीय साथिया समागम का आयोजन किया गया। इस समागम के दौरान दमोह जिले ने एस-4 असेसमेंट में 81 अंक हासिल कर राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी, प्रभारी जिला समन्वयक ऋषि राज, भारती अग्रवाल और ज्योति शर्मा को बधाई दी।
