आधुनिक नियोजन, डिजिटल गवर्नेंस और पर्यावरणीय स्थिरता के माध्यम से मध्य प्रदेश के शहरों को नई गति मिलेगी। इसी उद्देश्य से 28 अक्टूबर को इंदौर में 'अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0' का आयोजन हो रहा है। इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में शहरी विकास की भावी रणनीति, डिजिटल गवर्नेंस, जल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और शहरी अधोसंरचना में निवेश की संभावनाओं पर देश-विदेश के अग्रणी विशेषज्ञ, नीति निर्माता, प्रशासनिक अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और उद्योग जगत के प्रतिनिधि विचार-विमर्श करेंगे। कॉन्क्लेव का मुख्य ध्येय आधुनिक नियोजन, तकनीकी नवाचार, पर्यावरणीय स्थिरता और निवेश साझेदारी के माध्यम से प्रदेश के नगरीय निकायों को अधिक सक्षम, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।
समाचार
इंदौर में 28 को अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0
22 अक्टूबर 2026 को 11:08 pm बजे
