विद्युत मंडल पेंशनर एसोसिएशन की धार शाखा एक चतुर्थ स्नेह सम्मेलन का आयोजन 25 अक्टूबर को स्थानीय श्रृद्धा गार्डन में करने जा रही है। यह आयोजन प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। सम्मेलन में मुख्य परामर्शदाता पी एल मकवाना अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि पेंशनर संघ इंदौर के अध्यक्ष आर सी सोमानी मुख्य अतिथि होंगे। धार, इंदौर से विशेष अतिथि के रूप में दधीचि रेवड़ियां अधीक्षण यंत्री, जी के वैष्णव, मनोज राणा, लक्ष्मणसिंह चौहान, सुदर्शन जटाले, सुमनसिह, और के तिवारी भी शामिल होंगे। इस स्नेह सम्मेलन में धार जिले के साथ-साथ मध्य प्रदेश के 9 जिलों के विद्युत मंडल पेंशनर और पदाधिकारी भाग लेंगे। धार शाखा के अध्यक्ष अर्जुनसिंह सिसोदिया ने बताया कि सम्मेलन के दौरान 75 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, पेंशनरों के हित में किए जा रहे वर्तमान प्रयासों की जानकारी भी अतिथियों द्वारा साझा की जाएगी। विभिन्न जिलों से आने वाले पदाधिकारियों के लिए मुख्य शाखा के पदाधिकारियों के साथ चर्चा का एक सत्र भी निर्धारित किया गया है। धार शाखा सचिव कैलाश परमार ने सभी सदस्यों से इस महत्वपूर्ण आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।
समाचार
25 अक्टूबर को धार में होगा विद्युत पेंशनरों का स्नेह सम्मेलन
22 अक्टूबर 2026 को 11:08 pm बजे
