एकता नगर में होने वाली परेड से पहले मध्य प्रदेश पुलिस की रैली 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे भोपाल से रवाना होगी। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा लाल परेड ग्राउंड से रैली का फ्लैग ऑफ करेंगे। राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में 31 अक्टूबर को एकता परेड होगी। मोटरसाइकिल रैली इसी आयोजन के तहत नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश लेकर निकलेगी। मध्य प्रदेश पुलिस का 7 सदस्यीय बाइक राइडर्स दल रैली में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। दल के साथ जोन-2 सेंट्रल और जोन-4 नॉर्थ ईस्ट के 13 राज्यों के 139 पुलिस राइडर्स भी भोपाल से चलेंगे। राइडर्स मध्य प्रदेश के निर्धारित मार्गों से गुजरकर गुजरात के एकता नगर पहुंचेंगे। संबंधित जिलों को सुरक्षित आवागमन, रात्रि विश्राम, स्वागत और दूसरी जरूरी व्यवस्थाओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
समाचार
नशे के विरुद्ध जागरूकता संदेश लेकर मध्य प्रदेश की मोटरसाइकिल रैली 22 अक्टूबर को रवाना होगी
21 अक्टूबर 2026 को 10:46 pm बजे
