लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में 21 अक्टूबर को मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम बुधवार, 21 अक्टूबर को प्रातः 8:30 बजे लाल परेड मैदान, भोपाल में होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सेवानिवृत्त अधिकारी और पुलिस बल के कर्मचारी भी शहीदों को नमन करेंगे। पुलिस स्मृति दिवस प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को उन पुलिसकर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है जिन्होंने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान दिया। 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 वीर जवान शहीद हो गए थे।
समाचार
पुलिस स्मृति दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 21 अक्टूबर को लाल परेड मैदान में शहीद जवानों को देंगे श्रद्धांजलि
20 अक्टूबर 2026 को 10:29 pm बजे

पुलिस स्मृति दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 21 अक्टूबर को लाल परेड मैदान में शहीद जवानों को देंगे श्रद्धांजलि
साझा करेंWhatsApp
