सिंगापुर में भारत की उच्चायुक्त डॉ. शिल्पका अंबुले ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मेले 'आईटीबी एशिया 2026' में मध्य प्रदेश पवेलियन का उद्घाटन किया। यह पवेलियन राज्य की समृद्ध विरासत, संस्कृति, वन्यजीव, आध्यात्म, वेलनेस और सतत पर्यटन की थीम पर आधारित है। मरीना बे सैंड्स स्थित सैंड्स एक्सपो एंड कन्वेंशन सेंटर में लगे इस पवेलियन में विदेशी पर्यटक वर्चुअल रियलिटी (VR) तकनीक के माध्यम से मध्य प्रदेश के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का जीवंत अनुभव ले रहे हैं। पर्यटन सचिव एवं मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. ने इस अवसर पर वैश्विक पर्यटन उद्योग के प्रमुख स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक की। यहां पारंपरिक आतिथ्य के तहत जीआई टैग प्राप्त मुरैना की मशहूर गजक और रतलामी सेव का स्वाद भी विदेशी मेहमानों को लुभा रहा है।
समाचार
सिंगापुर में आईटीबी एशिया 2026: मध्य प्रदेश पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र
21 अक्टूबर 2026 को 10:46 pm बजे
सिंगापुर में आईटीबी एशिया 2026: मध्य प्रदेश पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र
साझा करेंWhatsApp
