भोपाल में 200 नए सांदीपनि स्कूल खुलेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के रवींद्र भवन में स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में 20 हजार पदों पर नई भर्ती की घोषणा की। प्रदेश में 200 नए सांदीपनि विद्यालय खोले जाएंगे और आदिवासी इलाकों में 200 नए भवन बनेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 950 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश सौंपे, जिनमें 661 सहायक ग्रेड-3, 31 प्राथमिक शिक्षक और 262 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार अब तक 85 हजार नियुक्तियां कर चुकी है और भविष्य में स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार और पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि, भर्ती की तारीख, पदों की संख्या और चयन प्रक्रिया की जानकारी अभी नहीं दी गई है।
