भोपाल में पिछले दो दिनों में 2 हजार से ज्यादा छोटी-बड़ी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका है। बुधवार रात 8 बजे से झांकियों का चल समारोह शुरू हुआ, जिसमें 200 से अधिक प्रतिमाएं शामिल हुईं। विदिशा, गंजबासौदा, सीहोर और बैरसिया की झांकियां भी पहुंचीं। हिंदू उत्सव समिति के चल समारोह की शुरुआत रात 8:30 बजे गणेश पूजन और आरती से हुई। पहली झांकी सूरज नगर की कालका उत्सव समिति की रही। महापौर मालती राय और संत समाज के लोग भी शामिल हुए। भोपाल में 7 हजार से अधिक प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला गुरुवार सुबह तक जारी रहा। इस दौरान घाटों पर चौकसी रही और प्रतिमाओं को क्रेन की सहायता से विसर्जित किया गया। भोपाल में निकला चल समारोह डीजे को लेकर समिति अध्यक्ष की पुलिस से नोंकझोंक के बीच आगे बढ़ा। चल समारोह के दौरान पुलिस डीजे सिस्टम का वीडियो बना रही थी, जिससे कुछ देर के लिए काफिला रुक गया। इस पर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी नाराज हो गए और उनकी पुलिस अधिकारियों से जमकर नोंकझोंक हुई। वरिष्ठ अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और फिर चल समारोह आगे बढ़ा। बता दें कि डीजे को बंद करने की आशंका के चलते समिति अध्यक्ष तिवारी पर डीजे संचालकों की नाराजगी देखने को मिली थी। भोपाल में 7 हजार से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन गुरुवार सुबह तक जारी रहा। इस दौरान कई रास्ते बंद रहे, जिससे घंटों तक लोग सड़कों पर फंसे रहे। भारत टॉकीज के ओवरब्रिज पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, तो वहीं जहांगीराबाद, हमीदिया रोड, करोंद समेत अन्य सड़कों पर ट्रैफिक का भारी दबाव रहा। खंडवा में चल समारोह के दौरान आतिशबाजी से दो जगह आग लग गई। पहले बॉम्बे बाजार में एक दुकान की छत पर रखे कचरे में आग लगी। इसके कुछ देर बाद दुर्गा प्रतिमा में भी आग लगने से धुआं उठने लगा। दोनों जगह लोगों और पुलिस ने तत्काल पानी डालकर आग बुझाई। इस दौरान फायर ब्रिगेड भी तैनात थी, जो किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार थी। 11:24 पीएम तक 200 से अधिक दुर्गा प्रतिमाएं और झांकियां हिंदू उत्सव समिति के चल समारोह में शामिल हुईं। भोपाल के अलावा विदिशा, गंजबासौदा, सीहोर और बैरसिया की झांकियां भी पहुंचीं। चल समारोह बुधवार रात 8:30 बजे गणेश पूजन और आरती के साथ शुरू हुआ। समारोह में महंत अनिलानंद महाराज, महापौर मालती राय और समिति के पदाधिकारी शामिल हुए। 10:48 पीएम पर पुराने शहर में निकल रहे बड़े चल समारोह में राजधानी के भारत टॉकीज चौराहे के पास बड़ी प्रतिमाएं निकाली जा रही थीं। मुख्य रास्तों से प्रतिमाएं व चल समारोह निकाले जा रहे थे, जिससे भक्तों में उत्साह का माहौल था।
समाचार
भोपाल में 2 हजार से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन, डीजे पर पुलिस से हुई नोंकझोंक
22 अक्टूबर 2026 को 11:08 pm बजे
भोपाल में 2 हजार से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन, डीजे पर पुलिस से हुई नोंकझोंक
साझा करेंWhatsApp
