सुपर लीग में आठ टीमों के बीच चार मुकाबले हुए, कुल 19 गोल दागे गए
स्वीडिश मिशन स्कूल ग्राउंड पर क्रिश्चियन प्रीमियर सुपर लीग के लीग मुकाबलों में कुल 19 गोल हुए। खेल एकेडमी, क्रिश्चियन, सागर फ्लायर और टाइटन एफसी ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। लीग में आठ टीमों के बीच खेले गए चार मुकाबलों में खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया। एक टीम ने तो नौ गोल दागकर एकतरफा जीत हासिल की। क्रिश्चियन ने डीएमए को 3-0 से हराया। पार्थ श्रीवास्तव ने दो गोल दागे, जबकि समित ने एक गोल कर स्कोर 3-0 किया। डीएमए के खिलाड़ी गोल नहीं कर सके और कोच सम्मी को अनुशासनहीनता पर येलो कार्ड मिला।
