सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में 16 साल की एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे प्रीति की मां छोटी बेटी नंदिनी के साथ खेत में फसल काटने गई थी। प्रीति घर पर अकेली थी। कुछ देर बाद नंदिनी घर लौट आई और उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। बाद में अन्य परिजन भी पहुंचे और प्रीति को आवाज लगाई, पर दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा।
समाचार
सागर में 16 साल की किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला
23 अक्टूबर 2026 को 11:03 pm बजे
सागर में 16 साल की किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला
