मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से तातम गांव के प्रजापति परिवार के सदस्य टैक्सी से माँ विंध्यवासिनी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में बसंतपुर तिगिला के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे 14 लोग घायल हो गए। इस गंभीर सड़क दुर्घटना में दो यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में दो साल की पूर्वी प्रजापति, आठ साल का दीपक प्रजापति और उसके पिता घमंडी प्रजापति, नौ साल का हृदयेश प्रजापति, उसके पिता नेकचंद प्रजापति और नेकचंद की पत्नी मुन्नी प्रजापति शामिल हैं।
समाचार
दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की टैक्सी अनियंत्रित होकर पलटी, छतरपुर जिले के 14 लोग घायल
15 अक्टूबर 2026 को 11:22 pm बजे

दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की टैक्सी अनियंत्रित होकर पलटी, छतरपुर जिले के 14 लोग घायल
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया


