पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल में वर्ष 2026 के दौरान नई ट्रेन सेवाओं का संचालन शुरू हुआ है। यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं देने, शहरों के बीच संपर्क मजबूत करने और क्षेत्रीय आवागमन सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब तक 10 नई ट्रेन सेवाओं का संचालन भोपाल मंडल से प्रारंभ एवं गुजरने वाली ट्रेनों के रूप में किया गया है। इसके साथ ही मंडल के 9 विभिन्न स्टेशनों पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इन नई रेल सेवाओं में एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें शामिल हैं। गाड़ी संख्या 11631/11632 भोपाल-धनबाद-भोपाल द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 24 फरवरी 2026 से शुरू किया गया। गाड़ी संख्या 11633/11634 भोपाल-चोपन-भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन भी 24 फरवरी 2026 से प्रारंभ हुआ। गाड़ी संख्या 22589/22590 बनारस-हडपसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन क्रमश: 02 एवं 04 मई 2026 से प्रारंभ किया गया। गाड़ी संख्या 22112/22111 अयोध्या-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन क्रमश: 05 एवं 06 मई 2026 से शुरू किया गया। गाड़ी संख्या 61625/61626 बीना-गुना-रुठियाई एवं रुठियाई-बीना-गुना मेमू ट्रेन का संचालन 27 जून 2026 से प्रारंभ हुआ। भोपाल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव यात्रियों की सुविधा और स्थानीय मांग को ध्यान में रखकर शुरू किए गए हैं। मियाना स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12197/12198 भोपाल-ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव 08 जनवरी 2026 से प्रारंभ किया गया है। इससे मियाना एवं आसपास के यात्रियों को भोपाल और ग्वालियर के लिए आवागमन की सुविधा मिली है। पगारा स्टेशन पर गाड़ी संख्या 14814/14813 भोपाल-जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस का ठहराव 08 जनवरी 2026 से शुरू हुआ है। सारंगपुर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 14309/14310 लक्ष्मीबाई नगर-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस का ठहराव 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ किया गया है। बीना स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22589/22590 बनारस-हडपसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव 02 मई 2026 से शुरू हुआ है। रानी कमलापति स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22589/22590 बनारस-हडपसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव 02 मई 2026 से प्रारंभ किया गया है। नर्मदापुरम स्टेशन पर इसी गाड़ी का ठहराव भी 02 मई 2026 से शुरू किया गया है। इटारसी स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22589/22590 बनारस-हडपसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव 02 मई 2026 से प्रारंभ हुआ है। इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 22112/22111 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव 05 मई 2026 से शुरू किया गया है। हरदा स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22589/22590 बनारस-हडपसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव 02 मई 2026 से शुरू किया गया है। कोलारस स्टेशन पर गाड़ी संख्या 14309/14310 लक्ष्मीबाई नगर-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस का ठहराव 01 सितंबर 2026 से प्रारंभ होगा। इससे शिवपुरी क्षेत्र के यात्रियों को रेल आवागमन में सुविधा मिली है। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल में नई ट्रेन सेवाओं के संचालन और प्रमुख ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
समाचार
भोपाल मंडल में 10 नई ट्रेन सेवाएं शुरू, कई स्टेशनों पर ठहराव बढ़ा
23 नवंबर 2026 को 10:46 pm बजे
