डीईओ आबकारी विभाग विकास मंडलोई ने बताया कि आज जावरा वृत्त क्षेत्र अंतर्गत स्थित कंजर डेरों रजाखेड़ी और उकेडिया में अवैध मदिरा निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी और पुलिस विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। अभियान में सघन दबिश और तलाशी की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान महुआ में लगभग 1,800 किलोग्राम लहान और 55 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। जप्त लहान और हाथ भट्टी मदिरा की अनुमानित कुल कीमत 1 लाख 91 हजार रुपये है।
समाचार
कंजर डेरों में 1,800 किलो लहान और 55 लीटर मदिरा जप्त
26 नवंबर 2026 को 11:23 pm बजे

कंजर डेरों में 1,800 किलो लहान और 55 लीटर मदिरा जप्त
